offer

Top Stories - Google News

Wednesday, July 26, 2017

अफगानिस्तान में आर्मी कैंप पर तालिबान का हमला, 28 जवानों की मौत

कंधार.अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सैन्य ठिकाने पर आतंकी संगठन तालिबान ने हमला कर दिया। इसमें कम से कम 26 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कुछ सैनिक अब भी लापता हैं। 80 आतंकी मार गिराए गए...
तालिबान आतंकियों ने यह हमला मंगलवार रात किया। एमओडी स्पोक्सपर्सन जनरल दलवत वजीरी के मुताबिक, जब तालिबान आतंकियों ने दक्षिणी कंधार प्रांत के खाक्रिज जिले में स्थित सैन्य ठिकाने पर हमला बोला, तो अफगान सैनिकों ने बहुत बहादुरी से उनका मुकाबला किया। उन्होंने 80 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।
एक के बाद एक हमले
- इससे पहले सोमवार को गुलाई दावा खाना इलाके में हुए कार ब्लास्ट में 24 लोगों की मौत हो गई थी और 42 लोग घायल हुए थे।
- काबुल में बीते दो महीने में ये दूसरा बड़ा हमला था। इससे पहले 32 मई को इंडियन एंबेसी के पास ब्लास्ट में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
हमलों में सबसे ज्यादा पिछले साल हताहत हुए
- यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (UNAMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अफगानिस्तान में हमलों में 3498 आम लोगों की मौत हुई थी। 7920 लोग घायल हुए। यानी 11418 लोग हताहत हुए। पिछले आठ सालों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा था। 2015 की तुलना में इसमें 2% का इजाफा हुआ था।
- UNAMA की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मार्च तक अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक और आतंकी हमलों में 715 लोगों की मौत हुई थी। 1466 लोग घायल हुए थे।

Source:-Bhaskar

View more about our services:-VPS Server Australia and Australia Dedicated Server and Cloud Server Australia

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.