offer

Top Stories - Google News

Friday, November 2, 2018

श्री जसवंत सिंह भाभोर ने सिक्किम में जनजातीय मामलों की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह भाभोर ने राज्य सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों और ईएमआरएस स्कूलों के प्रधानाध्‍यापकों के साथ आज गंगटोक के नया राजभवन में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। वह जनजातीय आबादी के कल्याण के क्षेत्र में राज्य द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा के लिए राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्‍वावधान में राज्‍य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। जनजातीय मामलों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास को उजागर करते हुए विभाग के इंजीनियरिंग प्रकोष्‍ठ द्वारा भी एक प्रस्‍तुति दी गई।
श्री जसवंत सिंह भाभोर ने अपने संबोधन में आदिवासी कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन में सिक्किम द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। उन्होंने राज्‍य में जनजातीय समुदाय को ऊपर उठाने एवं उन्‍हें सशक्त बनाने और अपने नेतृत्‍व में कल्‍याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सिक्किम के मुख्‍यमंत्री को भारत सरकार की ओर से धन्‍यवाद दिया।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के कमजोर तबकों को ऊपर उठाने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर काफी जोर दिया है। जनजातीय समुदाय लगभग सभी राज्यों में हैं और राज्य सरकारों की मदद से भारत सरकार उनके दरवाजे तक विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा, 'मैं यह बताते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि सिक्किम ने वास्तव में ईएमआरएस स्कूलों की योजना को अच्छी तरह कार्यान्वित किया है और आदिवासी बच्चों को शिक्षा के जरिये सशक्त बना रहा है।'
उन्‍होंने कहा, 'मैंने सिक्किम के बारे में बहुत कुछ सुना है लेकिन आज यहां खांगचेन्दोंगा माउंट के गोद में पहली बार आने के बाद मैं खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं। मैं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से बहुत प्रभावित हूं।'
सिक्किम सरकार के सामाजिक न्‍याय, कल्‍याण एवं सशक्तिकरण विभाग में विशेष सचिव श्रीमती धनज्योति मुखिया ने अपने स्वागत भाषण में जनजातीय समुदाय के विकास एवं उत्थान के लिए राज्य में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी के लिए बराबर सामाजिक न्‍याय एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए समावेशी विकास पर राज्‍य सरकार द्वारा दिए जा रहे जोर को रेखांकित किया।

बैठक में पूर्वी जिला कलेक्टर श्री कपिल मीनासामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारीमंत्रालय के अधिकारीराज्य के ईएमआरएस स्कूलों के प्रधानाध्‍यापक और जनजातीय कल्याण के लिए काम कर रहे एनजीओ के सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.